लखनऊ

Up News: यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बने राज्यसभा के सदस्य, रह चुके है BJP के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2023, 12:50 PM IST

सराज्यसभा के 261वें सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने दिनेश शर्मा को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उनका कार्यकाल नवंबर 2026 तक रहेगा। वह 2014 में भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके है।

Image

Up News: यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बने राज्यसभा के सदस्य, रह चुके है BJP के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष

Photo : PTI

Dinesh Sharma: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने सोमवार को यानि 18 सितंबर को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। बता दें यह शपथ उन्होंने सदन की कार्यवाही शुरू होते लिया। वह लंबे समय से ही भाजपा के सदस्य है। वहीं, उन्हें 2014 में भाजपा का राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया गया। अब वह नवंबर 2026 तक रज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य कर सकेंगे। वहीं, शर्मा पहले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके है।

261वें सत्र के पहले दिन ली शपथ

दरअसल, राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव कराना बहुत जरूरी हो गया था। वहीं, सराज्यसभा के 261वें सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने दिनेश शर्मा को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। इस शपथ के बाद वो राज्य सभा के सदस्य बन गए।

नवंबर 2026 तक होगा कार्यकाल

हालांकि हरद्वार दुबे भाजपा से ही राज्यसभा सदस्य थे। दुबे के निधन के बाद शर्मा को निर्वाचित किया गया। वहीं, इस सीट से निर्वाचित शर्मा का कार्यकाल नवंबर 2026 तक होगा।

BJP के रह चुके है राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष

बता दें 59-वर्षीय डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर है। वह लंबे समय से भाजपा के सदस्य हैं। उन्‍हें 2014 में भाजपा का राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। वह 2008 में पहली बार लखनऊ के महापौर निर्वाचित हुए थे। इसके बाद फिर वह 2012 में दोबारा लखनऊ के महापौर बने।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article