लखनऊ

अमरोहा में स्कूल बस को बनाया गया निशाना, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; बच्चों में मची चीख-पुकार

यूपी के अमरोहा में भाजपा नेता के स्कूल की वैन पर तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद स्कूल वैन में मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Image

घटनास्थल की फोटो।

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से खौफनाक घटना सामने आई है। अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में बदमाशों ने भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के स्कूल की वैन पर फायरिंग की कर दी। फायरिंग के बाद वैन में मौजूद स्कूली बच्चे डर गए और चीख-पुकार मच गई। वैन चालक मोंटी ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

बाल-बाल बचे बच्चे

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन बच्चों और वैन चालक काफी घबराए हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बस को थाने ले जाया गया है। गजरौला थाना पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इधर, घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने घटना की निंदा की है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच जारी है। इस पूरे मामले में अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया है कि वह चालक की कुछ दिन पूर्व स्कूटी सवार से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article