लखनऊ

मुजफ्फरनगर में मामूली बात पर बवाल, दुकानदार और ग्राहकों के बीच मारपीट; CCTV में घटना कैद

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में मामूली विवाद महासंग्राम में बदल गया, जिसके बाद दुकानदार और ग्राहकों एक-दूसरे पर लात-घूसों की बरसात करने लगे, पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसमें दुकानदार और ग्राहकों के इस लड़ाई में महिला और बच्चों को भी मार-पीट करते देखा जा सकता है। विवाद का कारण अभी पता नहीं चल सका है-

Image

मामूली बात पर दुकानदार और ग्राहकों के बीच महासंग्राम

Photo : Times Now Digital

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक कपड़े की दुकान पर दुकानदारों और ग्राहकों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद बात इतनी बिगड़ गई की दुकान पर ही युद्ध का महासंग्राम शुरू हो गया और देखते ही देखते चंद मिनटों में कपड़े की दुकान जंग का अखाड़ा बन गया। दुकानदारों और ग्राहकों के बीच मार-पीट शुरू हो गई। दुकान के अंदर ही जमकर लोग एक-दूसरे पर लात घूसों की बरसात करने लगे।

दुकानदारों और ग्राहकों के बीच मारपीट

दुकानदारों और ग्राहकों की मारपीट में महिला भी शामिल थी। जहां दुकान के अंदर ही काफी देर तक मारपीट का सिलसिला चलता रहा। यह मामला मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के झांसी की रानी के पास का है। जहां मामूली विवाद महासंग्राम में तबदील हो गया। हालांकि, विवाद की बात को लेकर हुआ, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

लड़ाई का यह पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद

दुकानदारों और ग्राहकों के लड़ाई का यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। कपड़े की दुकान में महासंग्राम विवाद का हैरान कर देना वाला CCTV वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दुकानदार और ग्राहक एक-दूसरे पर लात-घूसों की बरसात कर रहे हैं। जिसमें महिला और बच्चों को मार-पीट करते देखा जा सकता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article