लखनऊ

Lucknow Murder: किसान की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, बेटों ने ही पिता को मार डाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 03:15 PM IST

Lucknow Farmer Murder: लखनऊ में किसान रमेश चन्द्र की हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पिता की हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात भी कबूल कर ली है।

Image

लखनऊ में किसान की हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • किसान ने किया था पोती की हत्या का प्रयास
  • गुस्साए बेटों ने पिता को ही मार डाला, दोनों गिरफ्तार
  • 23 सितंबर को चाकू से पिता का रेत दिया था गला

Lucknow Farmer Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोसाईंगंज के बबुरिहा गांव में किसान रमेश चन्द्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि किसान की हत्या उसके दोनों पुत्रों ने ही की थी। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। किसान रमेश के दोनों बेटों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबल कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, 23 सितंबर की रात में पिता छत पर सो रहे थे। इसी दौरान दोनों ने अपने पिता का कत्ल कर दिया।बड़े बेटे अवधेश का आरोप है कि, वारदात से 10 दिन पहले उसकी बीवी ने पुत्री को जन्म दिया था। पोती पैदा होने से पिता रमेश नाराज थे। उन्होंने नवजात बेटी की हत्या की कोशिश की थी। विरोध किया तो पिता रमेश उग्र हो गए। इस पर दोनों बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी।

पड़ोसी पर लगाया था हत्या का आरोप

आपको बता दें कि बबुरियाखेड़ा में शनिवार सुबह किसान रमेश चंद्र का खेत में बने कमरे में शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि गला रेतकर हत्या की गई थी। बड़े बेटे अवधेश ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर विनय सिंह ने जांच शुरू की, लेकिन नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस किसान रमेश के घर पहुंची। पुलिस ने यहां जांच की तो खून के धब्बे मिले। इन धब्बों को साफ करने की कोशिश की थी।

बहन ने खोला किसान की हत्या का राज

इसके बाद पुलिस ने रमेश की बेटी से पूछताछ की। उसने पूरे मामले का राजफाश कर दिया। मृतक की बेटी ने अपने भाई अवधेश और रजनीश पर पिता के कत्ल का आरोप लगाया। आरोप है कि भाइयों ने उसे को चुप रहने को कहा था। जांच में यह बात भी सामने आई कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद अवधेश और रजनीश लापता हो गए थे। इससे ही पुलिस को दोनों पर शक हो गया था।

बेटे बोले-नशे के आदी थे पिता

पुलिस ने बुधवार रात किसान के दोनों बेटों को हलुवापुर के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अवधेश और रजनीश से अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की। जब आरोपियों से कमरे में खून के धब्बे के बारे में सवाल किया तो कोई जवाब न दे सके। पुलिस ने दोनों से यह भी पूछा कि एफआईआर के बाद घर से क्यों फरार थे। दोनों भाइयों ने पुलिस से यह जरूर कहा कि पिता नशे के आदी थे। इस वजह से घर में रोजाना कलह होती थी। अवधेश ने बताया कि 14 सितंबर को उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी पैदा होने से पिता नाराज थे। उन्होंने घर में हंगामा किया, फिर शुक्रवार रात को रमेश ने 10 दिन की बेटी की हत्या की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों बेटों को अरेस्ट कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article