लखनऊ

Murder in UP : फिल्मी अंदाज में हत्या...पहले जमानत पर रिहा कराया और फिर बेटे की मौत का बदला लिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2023, 06:38 PM IST

Murder in UP : खीरी जिले के मितौली इलाके में 50 वर्षीय किसान काशी की पत्‍नी ने शत्रुधन लाला की मदद से अपने बेटे जितेंद्र की हत्‍या कर दी थी। दरअसल, काशी खीरी जिले के हैदराबाद इलाके में हुई एक हत्‍या के मामले में सह आरोपी था।

Image

बरेली में गोली मारकर हत्‍या। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Murder in UP : यूपी के बरेली जिले से चौंका देने वाला सामने आया है। यहां पर बेटे की हत्‍या का बदला लेने के लिए किसान पिता ने ऐसी युक्ति निकाली जिसे सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि दो साल पहले यानि 2021 में किसान की पत्‍नी ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्‍या कर दी थी। इस बात से वह अपनी पत्‍नी से खास नाराज था। इसके बाद रिश्‍तेदार की हत्‍या करने का उसने प्‍लान बनाया और फिल्‍मी अंदाज में उसे मौत के घाट उतार दिया।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने बताया है कि, खीरी जिले के मितौली इलाके में 50 वर्षीय किसान काशी की पत्‍नी ने शत्रुधन लाला की मदद से अपने बेटे जितेंद्र की हत्‍या कर दी थी। दरअसल, काशी खीरी जिले के हैदराबाद इलाके में हुई एक हत्‍या के मामले में सह आरोपी था, जिसके चलते उसे 2020 में जेल जाना पड़ा था। उस दौरान उसने अपनी पत्‍नी और बेटे जितेंद्र को बेटी के ससुराल भेज दिया था। 2021 में उसका बेटा जितेंद्र गुमशुदा हो गया था और उसका शव नदी के किनारे एक कब्र में दबा मिला। हालांकि किशोर के डूबने का मामला समझकर पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। हालांकि काफी समय के बाद काशी को इस बात की खबर लगी कि लाला ने उसकी पत्‍नी के साथ मिलकर बेटे की हत्‍या की है। फिर जब काशी जेल से बाहर आया तब लाला और काशी की पत्‍नी के बीच मतभेद हो गए तब काशी ने मामला दर्ज कराया और दोनों को सजा दिलवाई।

बेटे की हत्‍या का प्रतिशोध लेना चाहता था

काशी ने पुलिस को बताया है कि वो अपने बेटे की हत्‍या का बदला खुद ही लेना चाहता था, इसलिए उसने जेल से बाहर आने के बाद एक वकील को तय कर लाला की जमानत कराई। लाला को अप्रैल महीने के पहले सप्‍ताह में ही जमानत मिल गई थी और तभी से काशी ने उसकी हत्‍या की योजना बनानी शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि, काशी लाला की हरकतों पर नजर रखे हुए था और मौके का इंतजार कर रहा था। शुक्रवार शाम को जब लाला खेत से घर की ओर जा रहा था तो काशी ने उसे गोली मार दी। इसके बाद मितौली थाने में हत्‍या का मामला दर्ज किया गया है टीमें काशी की तलाश कर रही हैं।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें