Lucknow Suicide: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पड़ोसी पहुंचे। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद बुजुर्ग महिला को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि, बुजुर्ग अपने पति और बेटे की मौत से सदमे में थी। उसने तनाव में आकर यह कदम उठाया। जांच में यह भी पता चला है कि, बुजुर्ग और उसका परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था।
जानकारी के अनुसार, डालीगंज के बाबू वाली गली में रहने वाली कौशल्या देवी (65) अपने बेटों के साथ रहती थी। बुधवार की दोपहर में बुजुर्ग घर पर अकेली थी। कौशल्या देवी (65) ने करीब डेढ़ बजे घर में खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। घर से आग की लपटें और चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
