लखनऊ

मेरठ में भूकंप के झटके, जानें रिक्टर स्केल पर क्या रही तीव्रता; लोग घरों से निकले बाहर

Earthquake: रविवार सुबह मेरठ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आया था। बता दें कि 28 मई को मणिपुर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे।

Image

मेरठ में लगे भूकंप के झटके

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Meerut Earthquake: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार भूकंप सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेरठ जिले के आसपास के क्षेत्र में रहा है। भूकंप का केंद्र 28.87 उत्तरी अक्षांश और 77.96 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। हालांकि, भूकंप की तीव्रता हल्की होने के बावजूद लोगों ने इसे महसूस किया। भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

भूकंप

भूकंप

बता दें कि 28 मई को मणिपुर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 और 5.2 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, 28 मई 2025 को तड़के 1:54 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 24.46 उत्तरी अक्षांश और 93.70 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 40 किलोमीटर थी। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरी बार मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तड़के 2:26 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के नोनी जिले में 2.5 तीव्रता का एक हल्का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र नोनी जिले में 24.53 उत्तरी अक्षांश और 93.50 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 25 किलोमीटर थी। हालांकि, इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर दर्ज नहीं की गई, लेकिन लगातार दो बार भूकंप आने से मणिपुर में लोग दहशत में आ गए थे। 4 अक्टूबर को भी मणिपुर-नागालैंड सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। बता दें कि भूकंप धरती के अंदर होने वाली टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचलों की वजह से आता है। यह तब होता है, जब धरती की सतह के नीचे ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं। इससे अंदर जमा हुई ऊर्जा एक झटके के रूप में बाहर निकलती है और धरती पर कंपन महसूस होने लगते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article