लखनऊ

लखनऊ में CBI अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार; अब तक लाखों की ठगी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी बनकर लोगों को डराकर पैसे ऐंठने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने सीबीआई, नारकोटिक्स के अधिकारी बनकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके तीन कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, इन आरोपियों की पहचान श्याम, हर्षल और पुनीत शर्मा के रूप में हुई है और ये सभी दिल्ली के निवासी हैं। तीनों को लखनऊ से मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

48 लाख रुपये की ठगी का मामला

जानकारी के मुताबिक डॉ. अशोक सोलंकी नाम के एक व्यक्ति ने 48 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया था और इस मामले की जांच के दौरान इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इसमें बताया गया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गिरोह के एक सदस्य द्वारा टेलीग्राम के जरिए उन्हें अधिकारी बनकर लोगों के खातों का नंबर, पासवर्ड और एटीएम कार्ड की सूचना हासिल करने का प्रशिक्षण दिया गया।

ल में धोखाधड़ी से लाखों रुपये कमाए

माना जाता है कि इस गिरोह ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर नोएडा, जयपुर, दिल्ली और केरल में धोखाधड़ी से लाखों रुपये कमाए। एसटीएफ ने इनके पास से मोबाइल फोन, डेबिट व क्रेडिट कार्ड, प्रमुख डिजिटल साक्ष्य बरामद किए। डिजिटल अरेस्ट में ठग खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताते हैं और मानसिक रूप से दहशत का माहौल बनाकर अपने लक्ष्यों से पैसे ऐंठते हैं।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article