आगरा

आगरा में मॉडल से ठगी, दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट; खाते से गायब हुए 99 हजार रुपये

आगरा में एक मॉडल के साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने मॉडल को 'डिजिटल अरेस्ट' का झांसा देकर 99,000 रुपये ठग लिए।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के आगरा में जालसाजों ने एक मॉडल को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उससे 99,000 रुपये ऐंठ लिये। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वर्ष 2017 में पूर्व फेमिना मिस इंडिया-वेस्ट बंगाल का खिताब जीतने का दावा करने वाली मॉडल को साइबर अपराधियों ने बैंक में अवैध धन प्राप्त करने के आरोप में दो घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा और गिरफ्तारी से बचने के लिए 99,000 उनके बताये बैंक खाते में डालने को कहा।

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

सहायक पुलिस आयुक्त (लोहामंडी) मयंक तिवारी ने बताया कि शाहगंज थानाक्षेत्र के बोदला-शाहगंज रोड की रहने वाली पीड़िता व मॉडल शिवांकिता दीक्षित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने मंगलवार को दीक्षित को व्हाट्सऐप कॉल किया और मादक पदार्थों की तस्करी का पैसा अपने खाते में प्राप्त करने का आरोप लगाया।

दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट

अधिकारी ने बताया कि अपराधियों ने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताया और दो घंटे तक वीडियो कॉल पर पीड़िता को नजरबंद रखा। उन्होंने बताया कि कॉल कटने पर दीक्षित ने अपने परिवार को इसकी सूचना दी और बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर घोटाले का शिकार हुई हैं। तिवारी ने बताया कि साइबर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article