लखनऊ

LDA की जनसुनवाई; अवैध निर्माण और कार्यशैली पर उठे सवाल, कमिश्नर रोशन जैकब ने दिए जांच के निर्देश

गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में कमिश्नर रोशन जैकब की जनसुनवाई में नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को खुलकर साझा किया। एक आवेदक ने अवैध निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कमिश्नर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

Image

LDA (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में कमिश्नर रोशन जैकब के समक्ष बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें एक प्रमुख मुद्दा अवैध निर्माण की शिकायत थी। कमिश्नर ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए। हरप्रीत भाटिया नामक एक फरियादी ने बताया कि उन्होंने एलडीए से छह कमर्शियल दुकानों की खरीद की है।

लेकिन निर्माण कार्य में आरडब्ल्यूए समिति द्वारा रुकावट डाली जा रही है। उन्होंने एलडीए की विभिन्न योजनाओं के तहत उन संपत्तियों की सूची भी प्रस्तुत की, जिनका पूरा भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने एलडीए की कार्यशैली पर सवाल उठाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, कमिश्नर ने तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, अल्लू नगर डुंगरिया निवासी डीके द्विवेदी ने शिकायत की कि उनकी जमीन एलडीए की किसी योजना के अंतर्गत नहीं आती, फिर भी निर्माण के लिए आवश्यक एनओसी जारी नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि कमिश्नर ने स्वयं तहसीलदार को एनओसी जारी करने के लिए लिखित आदेश दिए थे, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनसुनवाई में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद, कमिश्नर ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article