लखनऊ

सीएम योगी का बड़ा आदेश; हर जिले में बनाए जाए अस्थायी डिटेंशन सेंटर, अवैध घुसपैठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए सभी डीएम को निर्देश दिया है कि यूपी में घुसपैठियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें। घुसपैठियों को रखने के लिए अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाया जाए। इस डिटेंश सेंटर पर रखे गए घुसपैठियों को उनके देश भेजा जाएगा।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए (फोटो: पीटीआई)

Photo : PTI

CM Yogi Adityanath Illegal Immigration Crackdown: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठ पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करे और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करे। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि घुसपैठियों को रखने के लिए प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं। इस डिटेंशन सेंटर में रखे गए घुसपैठियों को कानूनी सलाह और कार्यवाई के बाद वापस उनके वतन भेजा जाएगा।

पहले भी हो चुकी हैं कई बड़ी कार्रवाई

सीएम योगी के ताज़ा निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब राज्य सरकार पिछले कुछ महीनों में अवैध घुसपैठ और संदिग्ध प्रवासियों के खिलाफ कई बार बड़े अभियान चला चुकी है। कुछ महीनों पहले हीभारत–नेपाल सीमा से सटे जिलों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया था। इस दौरान बहराइच में 89,श्रावस्ती में 119,सहित विभिन्न जिलों में 250 से अधिक अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई। इसमेंबिना अनुमति वाले धार्मिक स्थलों, मदरसों और ईदगाहों की भी जांच की गई और अवैध निर्माणों को हटाया गया।

इतना ही नही इसी सालमई महीने में वाराणसी जोन में लगभग 300 संदिग्ध प्रवासियों की पहचान की गई। इन व्यक्तियों के दस्तावेजों और पते के सत्यापन के लिए विवरण पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों को भेजे गए। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे संभावित घुसपैठ और अवैध निवास रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया था।

Vinod Mishra
विनोद मिश्रा author

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन ... और देखें

End of Article