लखनऊ

26/11 Mumbai Attack: सीएम योगी ने मुंबई हमले के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि, बोले-‘राष्ट्र उनका बलिदान नहीं भूलेगा’

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले की 17वीं बरसी के अवसर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने कहा राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Mumbai 26/11 Attack Anniversary: मुंबई 26/11 आतंकी हमले की बरसी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धाजंलि दी। आज ही के दिन 17 साल पहले मुंबई में यह भयावह आतंकी हमला हुआ था। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई के कई हिस्सों में एक साथ हमला किया था। जिसमें सुरक्षाकर्मियों और विदेशियों समेत 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा घायल हुए थे।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा "मुंबई में 26/11 के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों और वीर सुरक्षाकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि!राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।‘नया भारत’ आतंक के हर रूप के निर्मूलन हेतु एकजुट है।"

डिप्टी सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस भयावह आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा "26/11 के मुंबई आतंकी हमले में शहीद भारत माता के वीर सपूतों एवं निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि!मातृभूमि की सेवा में अमर वीरों का सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहेगा।"

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को नमन किया। उन्होंने कहा "26/11 मुंबई आतंकी हमले में मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी जवानों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों को सादर नमन।"

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें