लखनऊ

2017 में थे विधायक, 2023 में बन गए छात्र! 51 साल के नेताजी जब पहुंचे परीक्षा केंद्र तो हैरान रह गए Students

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 26, 2023, 04:41 PM IST

राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा से टिकट मिला था। तब उन्होंने बरेली के बिथरी चैनपुर सीट से जीत भी हासिल की थी। लेकिन पिछले चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था। इस कारण वो इस बार विधायकी का चुनाव नहीं लड़ पाए थे।

Image

बीजेपी के पूर्व विधायर राजेश मिश्रा दे रहे हैं 12वीं की परीक्षा (फोटो- फेसबुक)

यूपी (UP) के एक नेताजी 51 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। हाथ में एडमिट कार्ड लिए जब सेंटर पर पहुंचते तो वहां मौजूद छात्र भी हैरान हो जाते हैं। नेताजी का नाम राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल है, जो बरेली इलाके से 2017 में विधायक रह चुके हैं।

10वीं पास है राजेश

राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल 10वीं पास हैं। लगातार राजनीति में सक्रिय भी रहते हैं, इसी बीच उन्हें ख्याल आया कि क्यों ने आगे की पढ़ाई शुरू की जाए, जिसके बाद उन्होंने 12 वीं में एडमिशन लिया और परीक्षा की तैयारी करने लगे। पढ़ाई के लिए उन्होंने बकायदा अपने घर पर ट्यूशन भी लगवा रहा है। टीचर उन्हें रोज पढ़ाने आते हैं।

छात्र हैरान

पप्पू भरतौल बताते हैं कि उन्हें परीक्षा केंद्र पर देखकर छात्र हैरान रह जाते हैं। हालांकि उन्हें अच्छा भी लगाता है कि इस उम्र में भी आकर कोई व्यक्ति अगर पढ़ने की कोशिश करे तो पढ़ाई कर सकता है। राजेश कुमार मिश्रा कहते हैं-"परीक्षा के लिए आए छात्र पहले तो मुझे देखकर हैरान रह गए। लेकिन वे यह देखकर खुश हुए कि उनके क्षेत्र का एक राजनेता उनके साथ परीक्षा में शामिल हो रहा है।"

मंजिल है दूर

पप्पू भरतौल को पढ़ाई में इतना मन लग गया है कि वो इसे 12वीं के बाद भी जारी रखने की सोच रहे हैं। उनकी इच्छा है कि वो एक वकील बनें, जिसके लिए उन्हें कानून की पढ़ाई पढ़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा-"एक विधायक के रूप में मैंने महसूस किया कि बड़ी संख्या में लोग, विशेष रूप से जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें न्याय नहीं मिलता है क्योंकि वे एक अच्छे वकील का खर्च नहीं उठा सकते। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए कानून का अध्ययन करना चाहता हूं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article