लखनऊ

Lucknow Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर 5 दुकानों को कुचला, तीन लोगों की मौके पर मौत

Lucknow Road Accident: लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर 5 दुकानों को कुचल दिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग जख्मी हुए हैं। जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Image

फाइल फोटो

Lucknow Accident News: लखनऊ में एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी कुछ दुकानों से टकरा गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायल लोगों को बाहर निकलवाया। इस हादसे में घायल हुए लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) गोपाल कृष्ण चौधरी ने बुधवार को बताया कि यह हादसा इटौंजा थाना क्षेत्र में इटौंजा-महोना मार्ग पर 28 और 29 जनवरी की दरमियानी रात को हुआ। जहां तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होने के बाद सड़क के किनारे बनी पांच दुकानों को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अमेठी में भी हुआ भीषण हादसा

अमेठी के रामगंज क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के सामने एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार में सवार लोग सिद्धार्थ नगर जिले से प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे थे। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे रामगंज थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के सामने उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। मृतकों की पहचान माला देवी (46) और सुशील देवी (38) के तौर पर हुई है। वहीं घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article