लखनऊ

Amroha Blast: अमरोहा में पटाखों की फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 6 की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Amroha Blast: यूपी के अमरोहा में स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की खबर सामने आई है। इस हादसे में 6 महिलाओं की मौत और कई महिलाओं के घायल होने की भी सूचना मिली है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Image

अमरोहा में पटाखों की फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट

Amroha Blast: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक बार फिर ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में 6 महिलाओं की मौत हो गई है और एक दर्जन करीब लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये ब्लास्ट एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ था। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पटखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट

पुलिस ने बताया कि यह मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी का है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में महिला मजदूर काम कर रही थीं, तभी फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डीएम, एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पटाखा फैक्ट्री में राहत और बचाव कार्य जारी है। इस विस्फोट ने देवबंद पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की याद दिला दी। 26 अप्रैल को यूपी के सहारनपुर जिला स्थित देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।

यह हादसा निहालखेड़ी गांव के पास स्टेट हाईवे-59 पर स्थित एक अवैध फैक्ट्री में सुबह करीब 7 बजे हुआ था और घटना के समय फैक्ट्री में 9 कर्मचारी थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी इमारत ध्वस्त हो गई और मजदूरों के शव के टुकड़े 200 मीटर दूर तक बिखर गए थे। 2 मई 2022 को भी सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में ऐसा ही हुआ था। तब सौराना गांव में भी एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में भी फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article