Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 19 सितंबर 2023 LIVE : जनपद गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूल 22 सितंबर को बंद रहेंगे। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया। वाराणसी में शिवपुरी के चांदमारी इलाके से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। वहीं, बलिया के चिलकहर में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- उदया तिथि में बप्पा की स्थापना का शुभ मुहूर्त निकला है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त का समय सुबह 11.50 से 12.40 बजे तक बताया जा रहा है।
- यूपी में सियासी माहौल के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की भी लीडरशिप सक्रिय हो गई है। बताया जा रहा है कि यह प्रदेश में होने वाली अगामी चुनाव के मिशन-80 को लेकर है।
- सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू फारसी शब्द है। फारसी में इसका मतलब चोर, नीच, अधम है।
- जनपद गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूल 22 सितंबर को बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो और ग्रेटर नोएडा में मोटोजीपी दौड़ के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
- गुलरिहा इलाके के बरगदही के परती टोला में गाली देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला के सिर पर ईंट से हमला कर उसे जान से मार दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- वाराणसी में शिवपुरी के चांदमारी इलाके से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दरअसल, सोमवार देर रात प्रेमी युगल ने कुएं में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि सिर में गहरी चोट लगने से प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया।
- बलिया के चिलकहर में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का उपचार ट्रामा सेंटर बीएचयू में चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस इलाज का पूरा खर्च बसपा विधानमंडल के नेता व बलिया के रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह उठाएंगे।
- सितंबर महीने में यूपी में जमकर बारिश हुई। इसके बाद मौसम विभाग ने प्रदेश के आज 29 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
