UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी का प्रभाव कम हो रहा है और तापमान में बढ़ोत्तरी लगातार देखने को मिल रही है। धूप का तल्खी भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। जिसके कारण दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। तेज धूप होने के कारण लोगों ने धूप सेंकना भी कम कर दिया है। हालांकि अभी भी सुबह-शाम ठंड का एहसास बना हुआ है। आने वाले दिनों में यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में फिर से काले बादलों का डेरा आसमान में नजर आएगा। साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
यूपी में दो दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह और देर रात के समय कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस अविध में मौसम विभाग की ओर से किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 3 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। 4 फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है।
बुलदंशहर रहा सबसे ठंडा शहर
लखनऊ में अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार यूपी में शनिवार को सबसे ठंडा शहर बुलंदशहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे अधिकतम तापमान प्रयागराज में 31.8 डिग्री सेल्यिस रहा। 3 फरवरी को बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मधुरा, बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर, पीलीभीत, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद और आगरा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
