लखनऊ

UP में आज भी बादल करेंगे राज, तेज हवाओं और बारिश का डबल अटैक जारी; जानें किन जिलों में बिगड़ेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 13 April 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आने वाले दिनों मौसम का हाल कैसा रहेगा, आइए जानते हैं?

Image

Meta AI

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश का मौसम इन दिनों सुहाना हो गया है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। जिसके चलते भीषण गर्मी से भी राहत बनी हुई है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ 16.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसका प्रभाव यूपी में भी देखने को मिल सकता है। जिसके चलते आने वाले दिनों में भी यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

आज भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 कमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अलर्ट है। आईएमडी के अनुसार रविवार को गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, मऊ, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, महाराजगंज और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यूपी में आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 अप्रैल के दौरान पूर्वी यूपी में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस अवधि में पश्चिमी यूपी मं मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं 18 अप्रैल को यूपी के दोनों हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है। तापमान की बात करें, तो अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। जिसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी अगले 48 घंटों के बाद धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article