फिर गर्मी से तपेगा दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार में बरसेगी राहत की फुहार, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं संग बारिश देखने को मिल रही थी। जिस कारण दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में गर्मी से राहत बनी हुई थी। लेकिन सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो रहा है। जिसके बाद एक बार फिर धूप की तपिश परेशान करेगी। जिससे चिलचिलाती गर्मी का एहसास होगा। साथ ही तापमान में भी तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। देश के अन्य हिस्सों में आज कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते है:
फिर गर्मी से तपेगा दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार में बरसेगी राहत की फुहार, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश
आंध्र प्रदेश के 30 मंडलों में हीटवेव का अलर्ट
दिल्ली में आज सुबह 20.2 डिग्री रहा तापमान
महाराष्ट्र में हल्की बारिश होने के आसार
पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में आज बारिश के आसार
देश में कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश के साथ आंधी-तूफान आने के आसार हैं। इस दौरान बिजली चमने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना हैं। वहीं उत्तर भारत, उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत के अधिकतर भागों में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो जाएगा। जिसके बाद फिर से गर्मी और तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
उत्तराखंड में आज भी होगी बारिश
उत्तराखंड में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही यहां बारिश भी हो सकती है। वहीं देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
एक नए पश्चिमी विक्षोभ की होगी दस्तक
मौसम विभाग ने बताया कि 16 अप्रैल से एक नये पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट हुई। केलांग में 0.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो रात में सबसे ठंडा रहा, जबकि बिलासपुर में दिन के समय अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
हिमाचल में कई इलाके बारिश से भीगे
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम से बारिश हो रही है, जबकि लाहौल एवं स्पीति जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई। प्रदेश में बारिश के कारण शिमला में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई और यातायात जाम की स्थिति भी बनी रही क्योंकि मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक पहाड़ी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल
मौसम विभाग ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह 8:30 बजे पिछले 24 घंटों में 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। आयानगर स्थित मौसम केंद्र में सबसे अधिक चार मिमी बारिश हुई, इसके बाद पीतमपुरा (2.5 मिमी), पालम (दो मिमी) और रिज (1.4 मिमी) का स्थान रहा। सफदरजंग वेधशाला ने 0.7 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि लोधी रोड, पूसा और मयूर विहार केंद्रों ने 0.5 मिमी बारिश दर्ज की।
