लखनऊ

Lucknow Building Collapse:लखनऊ में 5 मंजिला इमारत गिरी, कुछ परिवार दबे, भूकंप के झटकों के 4 घंटे बाद हादसा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 24, 2023, 08:32 PM IST

Lucknow Building Collapse News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मंगलवार की शाम बड़े हादसे की खबर सामने आई है, यहां एक बिल्डिंग गिर गई है।

Image

Lucknow में एक पांच मंजिला इमारत मंगलवार शाम को अचानक भरभरा ढह गई

Photo : ANI

लखनऊ (Lucknow) में एक पांच मंजिला इमारत मंगलवार शाम को अचानक भरभरा ढह गई वजीर हसनगंज रोड पर हुए इस हादसे में बिल्डिंग में रह रहे परिवारों के सदस्य मलबे के नीचे दब गए, ये हादसा वजीर हसनगंज रोड पर हुआ है हादसा लखनऊ में भूकंप के झटकों के करीब 4 घंटे बाद सामने आया है।

अब तक तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई घायल हुए हैं, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि मलबे में अभी भी कुछ लोग दबे हुए हैं, ऐसा बताया जा रहा है। बिल्डिंग अचानक गिरी। 3 शव मिले हैं और अस्पताल भेजे गए हैं। एनडीआरएफ, दमकल कर्मी मौके पर मौजूद, बचाव अभियान जारी है।हादसे के बाद मलबे में काफी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय इमारत की मरम्मत का कार्य जारी था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं साथ ही कई अस्पतालों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

भूकंप के झटके जिम्मेदार!

कुछ लोग इस हादसे के लिए करीब 4 घंटे पहले आए भूकंप के झटकों को भी जिम्मेदार मान रहे हैं उनका कहना है कि भूकंप के कारण बिल्डिंग में दरार आ गई थी, जिससे वह गिर गई, हालांकि इसकी पुष्टि अब तक प्रशासन ने नहीं की है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article