लखनऊ

यूपी में चली 'ट्रांसफर मेल', 23 IAS अधिकारियों का तबादला; गोरखपुर-नोएडा समेत 10 जिलों के बदले DM

उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। 10 जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। देखिए पूरी सूची।

Image

यूपी में 23 IAS अधिकारियों के हुए तबादले (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए एक बार फिर फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 23 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत 10 जिलों में नए जिलाधिकारियों की भी तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज ने इस फेरबदल की सूची को सोमवार देर रात जारी किया।

10 जिलों के DM बदले गए

गोरखपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, बहराइच, नोएडा और गोंडा समेत 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। गोरखपुर के DM कृष्णा करुणेश को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के डीएम दीपक मीणा को गोरखपुर का नया DM नियुक्त किया गया है। प्रयागराज के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मंडर को गाजियाबाद का DM बनाया गया है, जबकि गौतमबुद्धनगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा अब प्रयागराज की कमान संभालेंगे। कासगंज की जिलाधिकारी मेधा रूपम को गौतमबुद्धनगर का नया DM बनाया गया है।

up ias transfer list.

कुल 23 अफसरों के हुए तबादले

अयोध्या मंडल में भी बदलाव

अयोध्या मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार, जो पहले गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव थे उनको अयोध्या का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा, गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक, निबंधन का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग और अपर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!