लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के कुल 23 बस अड्डों को 2607 करोड़ की लागत से हाईटेक बनाया जाएगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल के जरिए इनका कायाकल्प होगा। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए 25 जनवरी को गाजियाबाद के कौशांबी स्थित रेडिशन ब्लू होटल में देश के 35 नामी निवेशकों के साथ बैठक होगी। उसमें निवेशकों को किस बस अड्डे पर कितनी लागत से क्या काम होना है, इसका पूरा विवरण दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत 23 बस अड्डे शामिल किए गए हैं।
लखनऊ
UP Bus Stand Development: 17 जिलों के 23 बस अड्डे होंगे हाईटेक, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
- Authored by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Dec 7, 2023, 09:15 PM IST
