लखनऊ

यूपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार; लखनऊ में बढ़े संक्रमण के मामले, 22 नए केस आए सामने

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में 26 नए मामले मिले हैं, जिनमें गौतमबुद्ध नगर से 17 और गाजियाबाद से 2 केस शामिल हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। लखनऊ में पिछले चार दिनों में 22 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां सक्रिय केस 35 हो गए हैं।

Image

लखनऊ में कोविड के नए मामले

Photo : Times Now Digital

Covid Cases in Lucknow: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटों में राज्य में 26 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 17 मामले गौतमबुद्ध नगर और 2 गाजियाबाद से हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। राजधानी लखनऊ में भी संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है, जहां पिछले चार दिनों में 22 नए मामले सामने आए हैं।

वर्तमान में लखनऊ में सक्रिय मामलों की संख्या 35 हो गई है। रविवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में लखनऊ में 1 नया संक्रमित मरीज पाया गया। इससे पहले शनिवार को 4, शुक्रवार को 10 और गुरुवार को 7 मामले दर्ज किए गए थे। इस सीजन में अब तक लखनऊ में कुल 67 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को सामने आए चार नए मामलों में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं, जिन्हें बुखार और जुकाम की शिकायत थी।

इसके अलावा, मोहनलालगंज से दो पुरुष और चौक क्षेत्र का एक 19 वर्षीय छात्र संक्रमित पाया गया। शुक्रवार को जिन 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, उनमें एक थाईलैंड से लौटा व्यक्ति भी शामिल है। साथ ही, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर के तीन डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गुरुवार को जिन सात नए मामलों की पुष्टि हुई, उनमें एक छह माह की बच्ची भी शामिल है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article