लखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 2 थाई महिलाओं को कस्टम्स ने किया गिरफ्तार

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर गांजा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को कस्टम अधिकारियों ने दो थाई महिलाओं के पास से उच्च क्वालिटी का हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया, जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Image

लखनऊ एयरपोर्ट पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा

Photo : Times Now Digital

लखनऊ एयरपोर्ट के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लगातार गांजा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को कस्टम अधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर दो थाई महिलाओं के पास से चार करोड़ रुपये का उच्च क्वालिटी का हाइड्रोपोनिक वीड पकड़ा, जिसे वे तस्करी से ला रही थीं।

अधिकारियों ने इन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी डेढ़ महीने पहले इसी एयरपोर्ट पर 20 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा गया था, जो थाईलैंड से तस्करी के जरिए लाया गया था। इन घटनाओं से यह स्पष्ट हो रहा है कि लखनऊ और कानपुर धीरे-धीरे मादक पदार्थों के गढ़ बनते जा रहे हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article