Lucknow Sewer Line: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सबसे पिछड़े फैजुल्लागंज-सीतापुर रोड पर के भी अच्छे दिन आने वाले हैं। फैजुल्लागंज के सभी चारों वार्डों में सीवर लाइन का जाल बिछेगा। सीतापुर रोड के कुछ इलाकों के साथ इंदिरानगर विस्तारित इलाके में भी लाइनें डाली जाएंगी। इनमें कुल 110 किलोमीटर की सीवर लाइन डाली जाएगी। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। करीब एक माह में काम शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि फैजुल्लागंज के सभी चारों वार्डों की दशा किसी से छिपी नहीं है। यह इलाका करीब 25 वर्ष पहले लखनऊ नगर निगम में आया था, लेकिन अभी तक यहां सीवर लाइन की सुविधा नहीं थी।
जल निगम ने फैजुल्लागंज में सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र ने अमृत दो योजना में इसे मंजूरी दे दी है। फैजुल्लागंज में सीवर लाइन की मंजूरी भी दे दी है। फैजुल्लागंज और सीतापुर रोड के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
