लखनऊ

100 वर्षीय बुजुर्ग के साथ 1 करोड़ 29 लाख की डिजिटल ठगी; CBI अधिकारी बन ठगों ने दिखाया था Digital Arrest Warrant

लखनऊ के सरोजनी नगर में ठगों ने एक 100 वर्षीय बुजुर्ग से CBI अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखा कर 1.29 करोड़ रुपये ठग लिए। बेटे ने डर के कारण सभी पैसे RTGS ट्रांसफर किए। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

Image

बुजुर्ग ने बेटे को बताई बात उसने घबराकर किए पैसे ट्रांसफर (सांकेतिक तस्वीर)

Lucknow Digital Arrest: लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित सैनिक सोसायटी में रहने वाले 100 वर्षीय बुजुर्ग के साथ भारी ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का अधिकारी बताकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट वारंट दिखाया और मनी लॉन्ड्रिंग में नामजद होने की धमकी देकर उसके और उसके परिवार को डराया-धमकाया और 1 करोड़ रुपये ठग लिए।

ठगों में से एक शख्स, जिसका नाम आलोक बताया जा रहा है, उसने सरोजनी नगर निवासी 100 वर्षीय हरदेव को वीडियो कॉल कर खुद को CBI अधिकारी बताया। उसने हरदेव को धमकाया कि वे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार होने वाले हैं और डिजिटल अरेस्ट का वारंट दिखाय । वारंट का नाम सुनते ही बुजुर्ग डर गए और पूरी घटना अपने मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड बेटे सुरेंद्र पाल सिंह को बताया।

डर के मारे बेटे सुरेंद्र पाल सिंह ने 21 से 26 तारीख के बीच कई RTGS ट्रांसफर किए। अलग-अलग तारीखों में कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपये ठगों के खाते में पहुंच गए। चार बार ट्रांसफर की गई राशि 32 लाख, 45 लाख, 45 लाख और 7 लाख रुपए रही।

यह मामला डिजिटल ठगी का कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन इस तरह के कई मामले सुनाई देते हैं। इस तरह के झांसों से बचने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं लेकिन तब भी बहुत से लोग इस जाल में फंस जाते हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article