शहर

लखनऊ: पेपर लीक के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, CJP के मंच पर सन्नाटा लेकिन ईको गार्डन पहुंचे छात्र

Cockroach Janta Party CJP Lucknow: लखनऊ के ईको गार्डन में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के लिए पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को अनुमति दे दी है। हालांकि सीजेपी के मंच पर अभी सन्नाटा है।

Image

लखनऊ: पेपर लीक के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, CJP के मंच पर सन्नाटा लेकिन ईको गार्डन पहुंचे छात्र (ANI)

Lucknow Eco Garden Paper Leak Protest: देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में पारदर्शिता की कमी के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का ईको गार्डन एक बार फिर विरोध प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बन गया है। इस कड़ी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किए जाने वाले प्रदर्शन को लखनऊ पुलिस ने आखिरकार अनुमति प्रदान कर दी है। इस प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक भी शामिल होने वाले हैं।

सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय प्रशासन बेहद सतर्क है। ईको गार्डन और उसके आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस जवानों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

CJP का मंच खाली, पर खुद ही जुटने लगे नाराज छात्र

इस पूरे घटनाक्रम में एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ईको गार्डन धरना स्थल पर जिस बड़े प्रोटेस्ट का ऐलान किया था, वह अभी तक आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हो सका है। ग्राउंड जीरो से मिली जानकारी के मुताबिक, सीजेपी के टेंट और प्रदर्शन स्थल पर अभी तक पार्टी का कोई भी बड़ा नेता या कार्यकर्ता नहीं पहुंचा है।

हालांकि, इसके बावजूद ईको गार्डन में सुबह से ही गहमागहमी बनी हुई है। देश के शिक्षा सिस्टम और पेपर लीक की घटनाओं से नाराज सैकड़ों छात्र सीजेपी के कॉल से अलग, अपनी मर्जी से स्वतः स्फूर्त ढंग से ईको गार्डन पहुंच रहे हैं। परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, जो सरकार से जवाबदेही और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर जोर देंगे: अभिजीत दीपके

इससे पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को कहा कि वह परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर जोर देंगे। बता दें कि युवाओं के नेतृत्व वाले आंदोलन की शुरुआत दिल्ली में प्रदर्शन से हुई थी और अब राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किए जाने का कार्यक्रम है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article