शहर

Jind: होटल में युवक के साथ आई थी महिला, फिर इस हालत में मिली डेडबॉडी; प्रेमी फरार

हरियाणा के जींद में एक महिला मृत अवस्था में होटल के कमरे से मिली है। हत्या के बाद प्रेमी फरार है।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जींद: इन दिनों प्यार में धोखा आम बात है। कई लोगों को इस जंजाल में फंसकर अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है। ताजा मामला, जींद से सामने आया है। जहां, एक होटल के कमरे में एक महिला मृत पाई गयी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला के रिश्तेदार की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

युवक के साथ आकर ठहरी थी युवती

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान शामलो खुर्द गांव की रहने वाली पूजा (28) के रूप में हुई है, जिसके गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने बताया कि युवती मंगलवार को रुपया चौक के निकट एक होटल में कमल नाम के युवक के साथ आकर ठहरी थी। पुलिस के मुताबिक, सैनी मोहल्ले का रहने वाला कमल वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया। शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतका के जेठ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article