भोपाल

Bhopal: प्रेमी संग महिला ने झील में लगाई छलांग, ऐसे उतराती मिलीं डेडबॉडी

मध्य प्रदेश के भोपाल में महिला ने प्रेमी संग झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने आत्महत्या क्यों की अभी तक पता नहीं चल सका है।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भोपाल: एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ यहां बड़ी झील में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। श्यामला हिल्स थाने के प्रभारी रामविलास विमल ने बताया कि सुबह टहलने वाले कुछ लोगों ने शवों को झील में तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान प्रिया साहू (25) और उसके प्रेमी उपेंद्र सोनी (35) के रूप में हुई है।

महिला के पति की हो चुकी थी मौत

अधिकारी ने बताया कि पास में एक स्कूटर भी खड़ा मिला। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, साहू के पति की जनवरी में मौत हो गयी थी, जिसके बाद वह सतना के रहने वाले सोनी के साथ रहने लगी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति के इस कदम के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article