शहर

Muzaffarpur News: मैनेजर ने ही रची लूट की साजिश, 30 लाख रुपये बरामद; निजी फाइनेंस कंपनी में हुई लूट का हुआ खुलासा

मुजफ्फरपुर में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से 38 लाख रुपये लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 30 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

Image

मुजफ्फरपुर के निजी फाइनेंस कंपनी में हुई लूट में मैनेजर गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी की शाखा से 6 दिसंबर की देर रात करीब 38 लाख रुपए की लूट मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट के 30 लाख रुपये भी बरामद कर लिए और कंपनी के दो मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।

मैनेजर ने रची लूट की साजिश

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस पूरे मामले को लेकर तत्काल सिटी एसपी और नगर एएसपी के नेतृत्व एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम लूटकांड को खुलासा करने में जुट गई। टीम ने लूटकांड का एक सप्ताह में ही खुलासा कर दिया। मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम चंपारण के बेतिया के रामनगर थाना के जुड़ापकड़ी निवासी ब्रांच क्रेडिट मैनेजर किशन गुप्ता और चनपटिया थाना के कटवालिया निवासी यूनिट मैनेजर मो. इरफान अली शामिल हैं।

इरफान ने ही लूट की साजिश रची थी। इसमें उसका चचेरा भाई भी शामिल था। उन्होंने बताया कि लूट की रकम के अलावा, लूटे गए तीन मोबाइल, लूट के दौरान इस्तेमाल चाकू, बाइक को भी बरामद किया गया है। दोनों ने पूछताछ में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article