Long Weekend Plan: ऑफिस से छु्ट्टी लेकर कहीं घुमने जाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस बार आपको छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, नए साल का दूसरा लॉन्ग वीकेंड आने वाला है। 26 से लेकर 28 जनवरी तक लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं। इस बार 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) शुक्रवार को है, जिससे कि अगले हफ्ते शुक्रवार से लेकर शनिवार और रविवार की लगातार तीन दिनों की छुट्टियां होंगी। ऐसे में अगर आप लॉन्ग वीकेंड का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली में ऐसी कई खास जगहें हैं, जहां आप अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय कर सकते हैं।
राजधानी दिल्ली में कई ऐतिहासिक स्मारक औक कई खूबसूरज जगहें हैं, जहां जाना आपके लिए काफी यादगार साबित होगा। तो इस लॉन्ग वीकेंड के मौके को घर बैठें न गवाएं और दिल्ली की इन जगहों का दीदार करें और अपनो के साथ यादगार पल का भरपूर मजा लें। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप दिल्ली के किन खास जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इंडिया गेट
इंडिया गेट दिल्ली की सबसे फेमस जगहों में से एक है। आप जब यहां जाएंगे तो देखेंगे वीकेंड में यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। पिकनिक के लिए भी यह जगह परफेक्ट है। यहां रात के समय का नजारा देखते ही बनता है। आप भी यहां एक बार जरूर आएं।
लोटस टेंपल
दिल्ली के लोटस टेंपल की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसकी अनोखी कलाकृति देख आप दंग रह जाएंगे। यह एक सांस्कृतिक और शांतिपूर्ण स्थल है। जिंदगी की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताने के लिए एक बेस्ट जगह है। यहां जाकर आप आनंद का अनुभव करेंगे।
लोधी गार्डन
लोधी गार्डन दिल्ली का सबसे सुंदर गार्डन है। यहां नेचर की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां वीकेंड पर लोग पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं। यह युवाओं की पसंदीदा जगहों में से एक है।
राजघाट
राजघाट दिल्ली का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्मारक है। यहां महात्मा गांधी की अस्थियां अंतिम अंत्येष्टी के बाद रखी गई थी। यहां हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती मनाई जाती है। आप यहां अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने आ सकते हैं।
लाल किला
यह एक बड़ा ही ऐतिहासिक मुगल शाही किला है, जिसे मुगल सम्राट शाहजहां ने बनाया था। लाल किला की पूरी दीवारें लाल रंग की हैं, जिस कारण इसका नाम लाल किला पड़ा है। लाल किला में चार दीवारें हैं और यह देखने में काफी खूबसूरत है। आप छुट्टियों में एक बार यहां जरूर जाएं।
