शहर

Kedarnath Landslide: केदारनाथ मार्ग पर फिर हुआ लैंडस्लाइड, मलबे की चपेट में आने से 2 श्रद्धालुओं की मौत कई घायल

Kedarnath Landslide: उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर जंगलचट्टी के पास एक लैंडस्लाइड के कारण एक बड़ा हादसा हो गया है। पहाड़ी के गिरे मलबे की चपेट में आने से कुछ श्रद्धालु खाई में गिर गए हैं, जिसमें से दो की मौत हो गई है और 3 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Image

केदारनाथ मार्ग पर फिर हुआ लैंडस्लाइड

Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड की खबर सामने आई है। लैंडस्लाइड के मलबे और पत्थर की चपेट में आने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 3 के घायल होने की सूचना मिली है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड

रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पोल नंबर 153 के पास कुछ श्रद्धालु ऊपरी पहाड़ी से गिरे मलबा पत्थर की चपेट में आ गए और पहाड़ी से खाई में गिर गए। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई है और 3 घायल है।

कब हुआ हादसा

केदारनाथ पैदल मार्ग पर यह हादसा करीब 11:20 बजे हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मलबा पत्थर की चपेट में आने से पहाड़ी के नीचे गिरे यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की। पुलिस ने बताया कि बताया कि नीचे खाई में गिरे 3 लोगों को चोटें आई है, जिसमें एक महिला है और 2 पुरुष हैं। बताया जा रहा है कि महिला को कम चोट आई है, लेकिन हादसे का शिकार हुए दोनों पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article