शहर

MP के पन्ना में मजदूर की किस्मत चमकी, खुदाई के दौरान मिला 80 लाख का हीरा

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक मजदूर को मिट्टी की खुदाई करने 80 लाख का हीरा मिला है। इसकी नीलामी के बाद मजदूर को पैसा दिया जाएगा।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Labourer Found Diamond: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बुधवार को एक मजदूर को खदान में 19.22 कैरेट का हीरा मिला। अनुमान है कि इस हीरे को सरकारी नीलामी में करीब 80 लाख रुपये या उससे अधिक कीमत मिल सकती है। मजदूर राजू गौड़ ने कहा कि वह पिछले दस वर्षों से मिट्टी खोदने का काम कर रहा है, लेकिन उसने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उसकी किस्मत चमक जाएगी।

गौड़ ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि (नीलामी के बाद) मिलने वाली रकम से मेरी आर्थिक मुश्किलें कम होंगी और मेरे बच्चों की पढ़ाई का खर्च निकलेगा। मजदूर ने कहा कि वह कृष्णा कल्याणपुर में स्थित खदान में हीरा पाकर बहुत खुश हुआ और उसने तुरंत इसे सरकारी अधिकारियों के पास जमा करा दिया।

पन्ना हीरा कार्यालय के एक अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि इस हीरे को अगली नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि खदान में मिला 19.22 कैरेट का हीरा नीलामी में 80 लाख रुपये या उससे अधिक कीमत में बिक सकता है। अधिकारी ने बताया कि अगली नीलामी में इस हीरे को खुली बोली के लिए रखा जाएगा।

गौड़ ने कहा कि जहां हीरा मिला वह खदान उसने करीब दो महीने पहले ही ली थी। उन्होंने कहा कि मैं इन रुपयों से अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करूंगा और खेती के लिए जमीन खरीदूंगा। अधिकारियों ने बताया कि कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और सरकारी रॉयल्टी और करों में कटौती करने के बाद आय मजदूर को दी जाएगी। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट के हीरे का भंडार होने का अनुमान है।

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article