कोलकाता

West Bengal Accident: राजारहाट में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 42 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

कोलकाता के पास राजारहाट में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर राजारहाट-हावड़ा नहर में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार 42 यात्री घायल हो गए हैं, जिसमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम हादसे की वजह जानने के लिए जांच में जुटी हुई है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पास राजारहाट इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए राजारहाट-हावड़ा नहर में जा गिरी। इस हादसे में कुल 42 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए देगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर राजारहाट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए वाहन चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है।

मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस बेराचापा से करुणामयी की ओर जा रही थी। तभी अचानक बेकाबू होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। नहर में बस गिरने की आवाज और लोगों की मदद की गुहार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

अनियंत्रित बस नहर में गिरी

राजारहाट थाना पुलिस की टीम हादसे की खबर मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस बेराचापा से करुणामयी की ओर जा रही थी और यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ था। पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि बस अचानक बेकाबू हो गई और तेज गति में पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरी। जहां कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की अत्यधिक गति दुर्घटना का कारण बनी, वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल, पुलिस की टीम हादसे की सही वजह जानने के लिए विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article