कोलकाता

कोलकाता : DRI ने जब्त किए करोड़ों के नशीले पदार्थ, बैंकॉक से आ रहे 4 तस्कर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे पर एक अलग अभियान में बैंकॉक से आ रहे उक्त गिरोह से जुड़े चार व्यक्तियों (जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं) को रोका गया। उनके पास से भी भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की कोलकाता इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 26 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिरोह के सरगना समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डीआरआई की कोलकाता क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने 12 सितंबर को तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। गिरोह के सरगना के आवासीय परिसर में भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड, गांजा और कोकीन बरामद हुआ। दूसरे आवासीय परिसर में भारी मात्रा में पैक और वितरण के लिए तैयार रखा गया गांजा बरामद हुआ। इस परिसर को सरगना ने किराए पर लिया था।

इसके साथ ही, दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे पर एक अलग अभियान में बैंकॉक से आ रहे उक्त गिरोह से जुड़े चार व्यक्तियों (जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं) को रोका गया। उनके पास से भी भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत अवैध बाजार में लगभग 26 करोड़ रुपये है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article