शहर

केरल में भीषण हादसा, 34 लोगों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत

Kerala Accident News: केरल के इडुक्की में आज सुबह एक बस के खाई में गिरने में तीन लोगों की मौत हो गई। यह बस तमिनाडु के तंजावुर से अलप्पुझा के मावेलीकारा जा रही थी। जिसमें 34 लोग सवार थे। रास्ते में यह बस हादसे का शिकार हो गई।

Image

केरल में दर्दनाक हादसा

Kerala Accident: केरल में इडुक्की जिले में केएसआरटीसी की एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

अलप्पुझा जिले के मावेलीकारा जा रही थी बस

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार सुबह छह बजे इडुक्की जिले के पुल्लूपारा के पास हुआ। इस बस में 34 यात्री सवार थे। यह बस यात्रियों को लेकर तमिलनाडु के तंजावुर से अलप्पुझा जिले के मावेलीकारा जा रही थी। जानकारी के अनुसार एक मोड़ पर बस ने नियंत्रण खो दिया और 30 फीट गहरी खाई में गिर गई।

पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों को राहत कार्य के लिए तुरंत तैनात किया गया। पुलिस ने बताया कि शवों को मुंडाकायम के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article