शहर

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची लोगों की जान

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम जा रहा यात्रियों से भरा हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से हादसे का शिकार होते-होते बचा। हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 यात्री सुरक्षित हैं।

Image

केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा

Uttarakhand News: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए हर साल केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाती है। उसी प्रकार से इस साल करीब 9 हेलिकॉप्टर कंपनियां हेली सेवा प्रदान करते हुए श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम पहुंच रही है। इसी दौरान एक बड़ा हादसा होते हुए टला है। कुछ तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट की सूझबूझ से ये हादसा होते-होते टला। इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 यात्री सुरक्षित हैं।

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर का रूडल खराब हो गया था। खराबी की सूचना मिलते ही हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों घबरा गए थे। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई और सभी यात्रियों की जान बचाई। तकनीकी खराबी होने के बाद हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग केदारनाथ धाम में बने हेलीपैड के करीब मिट्टी में कराई गई। ये हेलिकॉप्टर क्रिस्टल कंपनी का बताया जा रहा है। बता दें कि बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए हर रोज करीब 20 से 25 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान हेलिकॉप्टर सेवा लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नहीं है। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग भले ही सुरक्षित हुई हो, लेकिन यात्रा करने वालों की चिंता बढ़ाने के लिए ये काफी है। बता दें कि बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं।

Abhishek Sinha
अभिषेक सिन्हाauthor

पत्रकारिता में 23वर्षों का अनुभव पिछले 19 वर्षों से उत्तराखंड की छोटी से लेकर बड़ी ख़बरों को करने में अहम योगदान एवं सबसे आगे, दिल्ली एनसीआर में जैन टीवी और BAG फिल्म्स के साथ उत्तराखण्ड में आजतक टीवी9,live india, और समाचार प्लस के लिए इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म के तहत कई बड़ी ख़बरों को जनता के सामने बड़ी निर्भीकतापूर्वक और ईमानदारी के साथ पेश किया और कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम भूमिका के साथ जन सरोकार की ख़बरों में प्रमुखता से सबसे आगे और सटीक जानकारी के साथ ख़बरों को जनता के सामने परोसने का जस्बा और हिम्मत भरा लंबा सफ़र.

और पढ़ें
End of Article