
Severe Heat Wave Updates: केरल में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोग जख्मी, UP में नौतपा से 51 लोगों की मौत
Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: केरल में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोग जख्मी हो गए हैं। मानसून ने केरल और पूर्वोत्तर में दी दस्तक। यूपी में तपिश लू की चपेट में आने से 51 लोगों की मौत। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, हरियाणा के रोहतक में सबसे ज्यादा 48.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। नौतपा के पांचवें दिन मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, हिमाचल में भी गर्मी बढ़ी है और पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसी प्रकार की मौसम से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए।