शहर

Karnataka Road Accident: तुमकुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आए तीन बाइक सवार, मौके पर मौत

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के तुमकुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

तुमकुर में भीषण सड़क हादसा

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के तुमकुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय तुमकुर के ओबलपुर गेट के पास मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान मोहम्मद आसिफ (12), मुमताज (38) और शाखिर हुसैन (48) के रूप में हुई है। ये सभी मधुगिरी तालुक के गुड्डेनहल्ली गांव के निवासी थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article