शहर

Rajasthan Accident Video: राजस्थान के करौली जिले में सड़क हादसे में छह महिलाओं समेत 9 की मौत

karauli rajasthan road accident: करौली में बोलेरो और ट्रक की टक्कर हुई है, इस हादसे में मृतक संख्या 9 हो गई है मृतकों के शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में पहुंचाए गए जहां बेहद दर्दनाक मंजर दिखा।

karauli road accident news: राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक और कार के बीच आमने सामने की टक्कर में छह महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिले के मंडरायल कस्बे में डुंडापुरा चौराहे के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, कार में सवार अधिकतर लोग मंडरायल के निवासी थे और कैला देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे। करौली के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया, 'ट्रक और कार की भिडंत में कार सवार छह महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।'

मृतकों में छह महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल

उन्होंने बताया कि सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे, पुलिस ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। चार घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है।

शवों का करवाया जा रहा है पोस्टमार्टम

पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article