कानपुर

Kanpur Crime News: देह व्यापार का धंधा भी हुआ Online, ग्राहकों को WhatsApp के जरिए फोटो भेजकर करते थे आकर्षित, गैंग में रशियन लड़कियां भी

कानपुर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो ऑनलाइन चलाया जा हा था। Whatsapp के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों को आकर्षित किया जाता था। ग्राहक की पसंद की लड़की को उनके बताए घर या होटल में भेज दिया जाता था।

Image

कानपुर में ऑनलाइन देह व्यापार धंधे का भंडाफोड़

Photo : iStock

कानपुर के कल्याणपुर इलाके में एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस डिजिटल देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया है। यह सेक्स रैकेट WhatsApp के जरिए ग्राहकों के संपर्क करता था। रैकेट से जुड़े लोग लड़कियों की तस्वीरें और रेट्स भेजकर ग्राहकों को आकर्षित करता था।

ग्राहक अपनी पसंद की लड़कियों को होटल, घर या अपनी पसंद की अन्य जगह पर बुला सकते थे। अगर ग्राहक के पास अपनी कोई जगह नहीं होती थी तो यह गैंग 'क्यूबिकल' नाम के छोटे कमरे किराए पर देने की व्यवस्था भी करते थे, इसके लिए ग्राहकों से प्रति दो घंटे के लिए 500 रुपये वसूले जाते थे।

रैकेट में रशियन और कॉलेज की लड़कियों को भी शामिल किया गया था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान इस ऑनलाइन सेक्स रैकेट को चलाने वाले दो संचालकों और दो महिलाओं के साथ ही सात ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती और दो नाबालिग लड़के भी शामिल थे।

पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। एडीसीपी कपिल देव सिंह ने जानकारी दी कि इस गैंग के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (Prevention of immoral Trafficking Act) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की भी कोशिश हो रही है कि यह धंधा कब से चल रहा था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article