कानपुर: यूपी में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। हाल ही में हुई बारिश के बाद तेजी के साथ पारा लुढ़का है। यही कारण है रविवार को न्यूनतम तापमान औसत तापमान से 2 डिग्री कम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, यूपी के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इनमें से बरेली सबसे ज्यादा ठंडा पाया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि सोमवार से और ठंड बढ़ेगी।
कानपुर
UP Weather Update: बरेली का पारा पहुंचा 7.8°C, कानपुर में 17 ट्रेनें लेट होने पर यात्रियों ने कैंसिल कीं टिकट
- Authored by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Dec 10, 2023, 01:10 PM IST
