Inji Vellam First Poster Out: इंडियन सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर मणिरत्नम की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म के टाइटल का खुलासा कर दिया गया है। इस रोमांटिक ड्रामा में विजय सेतुपति और सई पल्लवी की जोड़ी लीड रोल में दिखाई देगी। लंबे समय से यह फिल्म फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई थी। अब मेकर्स ने 7 सितंबर को फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम अब आधिकारिक तौर पर 'इंजी वेल्लम' (Inji Vellam) रखा गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 150 करोड़ी हुई 'हनुमान अंश', मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)
'इंजी वेल्लम' का क्या है मतलब?
फिल्म के टाइटल 'इंजी वेल्लम' लोगों को काफी पसंद आया है। मलयालम भाषा में 'इंजी वेल्लम' का अर्थ 'अदरक का पानी' होता है। हालांकि फिल्म की कहानी से इस अनोखे टाइटल का क्या कनेक्शन है, इसके बारे में मेकर्स ने डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। फिल्म के मोशन पोस्टर में विजय सेतुपति और सई पल्लवी बारिश के बीच एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी बेहद क्यूट लग रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 78th Emmy Awards 2026 Night 2 Winners: इन फिल्मों और सितारों का रहा जलवा, 'The Pitt' और 'Widow’s Bay' ने जीते बड़े अवॉर्ड्स)
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया विजय सेतुपति और सई पल्लवी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया लीक हुए थे। दोनों को कोलकाता में शूटिंग करते हुए देखा गया था। फिल्म के कुछ अहम सीक्वेंस शहर के मशहूर हावड़ा ब्रिज के आसपास भी शूट किए गए हैं। मणिरत्नम इस मूवी को डायरेक्ट करने से पहले 'मौना रागम', 'अलाईपायुथे' और 'ओके कनमनी' जैसी फिल्मों को भी डायरेक्ट कर चुके हैं।
ऐसे में उनकी अगली रोमांटिक कहानी को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी एक बार फिर एआर रहमान ने संभाली है। 'इंजी वेल्लम' को फिलहाल जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।
