कानपुर

Kanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 22 लोगों की मौत; कई घायल,पीएम मोदी-सीएम योगी ने जताया दुख

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:35 PM IST

Kanpur Accident: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Image

कानपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी। (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. कानपुर में बड़ा सड़क हादसा
  2. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
  3. हादसे में 22 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Kanpur Accident: यूपी के कानपुर में शनिवार को एक सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में जहां अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पुलिस रेस्क्यू में जुटी हुई है। साढ कस्बे के गौशाला के पास ये हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन कर वापस अपने गांव कोरथा (उन्नाव) जा रहे थे कि तभी ये हादसा हुआ। हादसे में घायलों को सीएचसी भेजा गया है।

कानपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। राष्टपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा कि कानपुर में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कानपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनीटरिंग मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एमएसएमई मंत्री राकेश सचान तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत पाल को मौके पर जाकर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे टैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों एवं माल ढुलाई के लिए ही करें, इससे सवारियों की ढुलाई कदापि न करें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद व हृदय को व्यथित करने वाला है। स्थानीय प्रशासन घायलों को उपचार देने में जुटा है। इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article