कानपुर

Kanpur Parks: कानपुर में ये दो पार्क फिर होंगे गुलजार, लगेगा आधुनिक फव्वारा, पथरीला रास्ता भी बनेगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 03:23 PM IST

Kanpur Children Parks: कानपुर में अब फूलबाग के श्याम लाल गुप्ता पार्षद पार्क और उसके पास के गणेश उद्यान का कायाकल्प होगा। कानपुर स्मार्ट सिटी इन पार्कों को संवारेगी। चिल्ड्रन पार्क 2.65 करोड़ रुपये से संवारा जाएगा। यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग का भी कार्य शुरू कर दिया गया है। आधुनिक फव्वारा भी बनेगा। पथरीला रास्ता भी बनाया जाएगा।

Image

कानपुर के दो पार्कों का होगा कायाकल्प

KEY HIGHLIGHTS
  • 2.65 करोड़ रुपये से संवारेगा कानपुर का चिल्ड्रन पार्क
  • पार्कों में बच्चे कर सकेंगे जमकर मस्ती
  • रेन वाटर हार्वेस्टिंग का भी काम हुआ शुरू


Kanpur Children Parks: उत्तर प्रदेश के कानपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब फूलबाग के श्याम लाल गुप्ता पार्षद पार्क और उसके पास के गणेश उद्यान के अच्छे दिन आने वाले हैं। अब इन पार्कों में बच्चे जमकर मस्ती कर सकेंगे। कानपुर स्मार्ट सिटी इन पार्कों का कायाकल्प कर रही है। स्मार्ट सिटी ने बच्चों की जिज्ञासा, मनोरंजन और विज्ञान को ध्यान में रखते हुए यहां 2.65 करोड़ से आधुनिक चिल्ड्रन पार्क को विकसित करने की योजना बनाई है। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने इस पार्क का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। खास बात यह है कि यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग का भी कार्य शुरू कर दिया गया है।

इसके अलावा श्याम लाल गुप्ता की प्रतिमा का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। इलेक्ट्रिकल उपकरणों से इसका सुंदरीकरण होगा। इसके साथ ही आधुनिक फव्वारा भी बनेगा। बागवानी के साथ ही पथरीला रास्ता भी बनाया जाएगा जो बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आधुनिक फाउंटेन और पथरीला रास्ता तैयार होगा

कानपुर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी.एन. ने बताया कि आधुनिक चिल्ड्रन पार्क में वॉटर हार्वेस्टिंग, इलेक्ट्रिकल्स सुंदरीकरण, आधुनिक फाउंटेन और पथरीला रास्ता तैयार किया जाएगा। पार्क को संवारने वाली कंपनी को निर्देश दिया है कि पार्क का तेजी से गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने फूलबाग स्थित केईएम हॉल के पीछे का अतिक्रमण जल्द हटाने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि यह अतिक्रमण हटाए न जाने की वजह से संदर्भित स्थल पर भी परियोजना की शुरुआत नहीं हो पाई है।

3.50 करोड़ रुपये में बन रहा यह फुटओवर ब्रिज

नगर आयुक्त ने नानाराव पार्क में फुटओवर ब्रिज के निर्माण का भी प्रगति की जांच की, यह 3.50 करोड़ की लागत से बन रहा है। पार्क में लोहे के एंगल आ गए हैं लेकिन बीएसएनएल की केबिल लाइन बीच में आने से निर्माण में बाधा हो रही है। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता से कहा कि केस्को और बीएसएनएल से वार्ता करके इस बाधा दूर कराया जाए। इस ब्रिज तक पहुंचने के लिए स्वचालित लिफ्ट लगाई जाएंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article