कानपुर: शहर को चमकाने का काम तेजी से चल रहा है। मेट्रो के अलावा बेहतर सड़कें बनाने की कवायद चल रही है। अब आनंदेश्वर मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर नगर निगम सिद्धनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण भी कराने जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी से इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पहले चरण में चार करोड़ रुपये से मंदिर के सुंदरीकरण के साथ पार्किंग और आसपास का विकास कार्य कराया जाएगा। द्वितीय चरण में भी चार करोड़ रुपये से फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 26 दिसंबर को टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
कानपुर
Siddhanath Temple Corridor: कानपुर को भी काशी विश्वनाथ जैसे कॉरिडोर की सौगात, इस महीने से शुरू होगा निर्माण
- Authored by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Dec 9, 2023, 02:05 PM IST
