कानपुर

Kanpur: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, छठ पूजा को लेकर 7 जोड़ी ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 10:18 PM IST

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत है, छठ पूजा के लिए और दीपावली के बाद वापस आने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने सात जोड़ी ट्रेनों के संचालन में विस्तार किया है।

Image

छठ पूजा को लेकर सात जोड़ी ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत
  • रेलवे ने छठ पूजा को लेकर सात जोड़ी ट्रेनों के बढ़ाए फेरे
  • कुछ ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए, यात्रियों को मिलेगी राहत

Indian Railways: रेलवे ने रेल यात्रियों को राहतभारी खबर दी है। दिवाली के बाद वापस आने वालों और छठ पूजा के लिए ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज़ है। यात्रियों की वापसी को लेकर भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने सात जोड़ी ट्रेनों के संचालन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।

ग्रीष्मकालीन दो स्पेशल ट्रेनों का भी विस्तार रेलवे ने किया गया है। इसके अलावा तीन ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। नई दिल्ली से भागलपुर के बीच 04050 एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी।

इन ट्रेनों का किया गया विस्तार

इसके अलावा बलिया-दादर एक्सप्रेस का विस्तार 2 नवंबर से 30 नवंबर तक के लिए किया गया है। इसी तरह डाउन में यह ट्रेन 4 नवंबर से 2 दिसंबर तक के लिए बढ़ाई गई है। दादर-गोरखपुर अब एक नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी। गोरखपुर-दादर का 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक विस्तार किया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-मालदा 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगी। डाउन में यह ट्रेन 2 नवंबर से 29 नवंबर तक और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-समस्तीपुर 3 नवंबर से 6 नवंबर तक चलेगी। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर को 2 नवंबर को और डाउन के लिए इसे 4 नवंबर को भी चलाया जाएगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी

वहीं, हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन नंबर 02575 अब 4 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहीं डाउन में यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को 6 नवंबर से 27 नवंबर तक चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यह जानकारी दी है।

इन ट्रेनों में कोच बढ़े

12033-12034 कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली में अप और डाउन में 28 अक्टूबर से एसी चेयर कार कोच बढ़ाया जाएगा।

22437-22438 प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस के अप और डाउन में 29 अक्टूबर से एसी थर्ड कोच बढ़ाया जाएगा।

04121-04122 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अप और डाउन में 3 नवंबर से 1 स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज