कानपुर

Indian Railway: रेलवे का बड़ा फैसला, जुलाई तक चलती रहेंगी कानपुर- एलटीटी समेत छह ट्रेनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 04:30 PM IST

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कानपुर- एलटीटी समेत छह ट्रेनें के संचालन में विस्तार करने का निर्णय लिया है। रिजर्वेशन की सुविधा भी बढ़ा दी गई है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, अब यह ट्रेनें जुलाई तक चलेंगी। इन ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्री अब रिजर्वेशन करा सकेंगे।

Image

कानपुर-एलटीटी समेत छह ट्रेनें के संचालन में रेलवे ने किया विस्तार (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला
  • कानपुर-एलटीटी समेत छह ट्रेनें के संचालन में विस्तार
  • अब जुलाई तक चलेंगी यह ट्रेनें, रिजर्वेशन करा सकेंगे यात्री


Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से होकर या गुजरने वाली कानपुर-एलटीटी समेत छह ट्रेनें के संचालन में विस्तार किया है। गर्मियों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है। अभी यह ट्रेनें मार्च तक चलनी थीं। अग्रिम तारीखों के लिए रिजर्वेशन की सुविधा भी बढ़ा दी गई है। रेलवे प्रशासन ने गर्मियों के मद्देनजर चल रही एलटीटी समेत छह ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। अब यह ट्रेनें जुलाई तक चलेंगी। इन ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्री अब रिजर्वेशन करा सकेंगे।

रेलवे के अनुसार, कानपुर सेंट्रल से 04151 ट्रेन हर शुक्रवार सात अप्रैल से 30 जून तक संचालित की जाएगी। एलटीटी से 04152 हर शनिवार आठ अप्रैल से एक जुलाई तक चलती रहेगी। कानपुर सेंट्रल से 01905 हर सोमवार तीन अप्रैल से 26 जून तक चलती रहेगी।

फर्रुखाबाद से कासगंज के बीच 15 को नहीं चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा, अहमदाबाद से 01906 हर मंगलवार को चार अप्रैल से 27 जून तक संचालित की जाएगी। ट्रेन 04121 एक्सप्रेस सुबेदारगंज सेन गुरुवार से छह अप्रैल से 29 जून तक संचालित की जाएगी। सिकंदराबाद से 04122 एक्सप्रेस हर शुक्रवार सात अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। फर्रुखाबाद और कासगंज के बीच रुदायन स्टेशन पर पैदल यात्री पुल के गार्डर रखने की वजह से 15 फरवरी को 15040 स्पेशल ट्रेन फर्रुखाबाद से कासगंज के बीच नहीं चलेगी। हालांकि अनवरगंज से फर्रुखाबाद के बीच इसका संचालन होगा। यह जानकारी इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने दी।

दो ट्रेनें निरस्त 19 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

उधर, झांसी-कानपुर दोहरीकरण के कार्य के चलते कानपुर देहात के मलासा-लालपुर-पामा के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। इस वजह से दो ट्रेनों को निरस्त करने और 19 ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। एनसीआर की पीआरओ रागिनी सिंह ने यह जानकारी दी। झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस (01823/01824) 12 से 21 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 11109/11110 झांसी- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 फरवरी को रद्द रहेगी। इस रूट की कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भी चलाया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article