Nigerian Engineer Arrested: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। लोगों को गिफ्ट का लालच देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन इंजीनियर और उसके साथी को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। शातिर नाइजीरियन ने रावतपुर के रहने वाले कारोबारी को बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा दिया और 33 करोड़ रुपये भेजने की बात कही। सफलता नहीं मिलने पर आरोपी ने कारोबारी को झांसे में लेकर टैक्स के नाम पर 12.50 लाख रुपये ठग लिए। साइबर सेल अब गैंग में जुड़े अन्य शातिरों की तलाश में जुटी है।
एसीपी क्राइम बृजनारायण सिंह के अनुसार, 30 मई 2022 को रावतपुर के प्रदीप कटियार ने साइबर सेल में शिकायत दी थी। कारोबारी के साथ विदेशी गिफ्ट का कस्टम टैक्स देने के नाम पर ऑनलाइन 12.47 लाख रुपये की ठगी की गई थी।
