कानपुर

प्रचंड गर्मी ने बढ़ाई सिरदर्दी, कूलर-AC ने बिगाड़ा खेल; बिजली मांग ने तोड़े रिकॉर्ड

भीषण गर्मी के बीच राहत के लिए चलाए जा रहे कूलर, एयर कंडीशनर से बिजली स्टॉक गड़बड़ा रहा है। देश में बिजली की अधिकतम मांग करीब 241 गीगावाट पर पहुंच गयी।

Image

241 गीगावाट बिजली की मांग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली: देश में बिजली की अधिकतम मांग मंगलवार को करीब 241 गीगावाट पर पहुंच गयी। इससे पहले लगातार दो दिन इसमें गिरावट आई थी। वहीं इस महीने की शुरुआत में यह 245 गीगावाट पहुंच गयी थी। विद्युत मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बिजली की अधिकतम मांग 31 मई, 2024 को 250 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) के अबतक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसके साथ इसने सितंबर, 2023 में 243.27 गीगावाट के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

बिजली की अधिकतम मांग

आंकड़ों के मुताबिक, बिजली की अधिकतम मांग या एक दिन में सबसे ज्यादा आपूर्ति एक जून को 245.14 गीगावाट, दो जून को 225.90 गीगावाट, तीन जून को 236.37 गीगावाट और चार जून को 240.89 गीगावाट रही थी। इससे पहले मई में, बिजली मंत्रालय ने माह के लिए दिन के समय 235 गीगावाट और शाम के समय 225 गीगावाट और जून, 2024 के लिए दिन के दौरान 240 गीगावाट और शाम के समय 235 गीगावाट की अधिकतम बिजली मांग का अनुमान लगाया था>

मंत्रालय ने यह भी अनुमान जताया है कि इस गर्मी के मौसम में बिजली की अधिकतम मांग 260 गीगावाट तक पहुंच सकती है।विशेषज्ञों का मानना है कि जून के दौरान बिजली की अधिकतम मांग और खपत बनी रहेगी। क्योंकि गर्मी के इस मौसम में कूलर और एयर कंडीशनर का उपयोग जारी रहेगा।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'